Search

 
 
 

धनबाद : संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन बनाए रखना जरूरी: ब्रजेंद्र सिंह

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया है. उन्होंने पार्टी जनों को सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया में बयानबाजी से परहेज करने को कहा है. एआईसीसी कार्यालय दिल्ली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय से मिलकर उन्होंने धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की. प्रदेश प्रभारी ने भी मिशन 2024 के तहत बूथ स्तर पर संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूत बनाने की दिशा में सभी कांग्रेसजनों से एकजुटता बनाए रखने व पार्टी के हित में काम करने का निर्देश दिया. अनुशासन समिति को प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं की गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है. कहा गया कि सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं अखबारों में बयानबाजी पार्टी संविधान के विरुद्ध है और अनुशासननहीनता की श्रेणी में आता है. उन्होंने कहा है कि किसी को कोई शिकायत हो तो वह अपनी बात पार्टी फोरम में रख सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही