Maithon : डीवीसी मैथन (Maithon) परियोजना में स्वच्छता पखवारा के तहत 23 मई को नेताजीनगर स्थित लेमन पार्क में पौधरोपण किया गया. डीवीसी के कार्यकारी निदेशक सह मैथन परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि प्रकृति और मनुष्य एक-दूसरे पर निर्भर हैं. भविष्य में जीवित रहने के लिए हमें प्रकृति और पौधों का ध्यान रखना होगा. उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाये गये पौधों की देखभाल करने की सलाह दी. पौधरोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या डीवीसी के अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों ने भाग लिया. मौके पर डीवीसी के उप मुख्य अभियंता (सिविल) रोशन लकड़ा, डीजीएम अनूप पुरकायस्थ, निदेशक (एचआर) सुनील कुमार एवं परबिंद कुमार, प्रबंधक सीएसआर कौशलेंद्र कुमार, उप निदेशक कुमारी श्यामली, वरिष्ठ मंडल अभियंता वंदन रे, पीआरओ संजय प्रियदर्शी, सुरक्षा अधिकारी अपूर्व साहा मुख्य रूप से मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-martyrdom-day-of-guru-teg-bahadur-celebrated-in-gomo-gurdwara/">धनबाद
: गोमो गुरुद्वारा में मना गुरु तेगबहादुर का शहीदी पर्व [wpse_comments_template]
धनबाद : जीवन के लिए प्रकृति व पौधों का ध्यान रखना जरूरी- दुबे
Leave a Comment