Search

धनबाद:  गांधी के विचारों से स्वर्णिम भारत का निर्माण संभव : प्राचार्य

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  आरएस मोर कॉलेज, गोविंदपुर के इतिहास एवं राजनीतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि प्रमोद झा ने कहा कि महात्मा गांधी हिंसा के विरोधी थे और उन्होंने सदैव अहिंसा का रास्ता अपनाने पर जोर दिया. गांधी जी ने जिस सत्य को जिया, उसी का प्रयोग अपने सामाजिक जीवन में किया. प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह ने कहा कि गांधी जी आजाद भारत के जिस हिन्द स्वराज की कल्पना करते थे, वह आज नजर नहीं आता, इसलिए आज गांधी जी आज ज्यादा प्रासंगिक हैं. उनके विचारों पर चलकर ही भारत अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है. इस अवसर पर दर्शनशास्त्र के प्राध्यापक अजित कुमार बर्नवाल, इतिहास विभाग के प्राध्यापक अविनाश कुमार, भौतिकी विभाग के प्राध्यापक डॉ राजेन्द्र प्रताप ने गांधी जी के जीवन-चिंतन पर अपने विचार व्यक्त किये. मंच संचालन डॉ अवनीश मौर्य ने किया. इस अवसर पर डॉ रत्ना कुमार, प्रो विजय आईंदे, प्रो सत्य नारायण गोराई, प्रो विनोद कुमार एक्का, डॉ नीना तिवारी सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं सैकड़ो की संख्या में छात्रों की उपस्थिति रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp