Gomoh: गोमो (Gomoh) धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत खरियो गाव के फुटबॉल मैदान में जिला रजवार सुधार समिति द्वारा मिलन सह बनभोज समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में असम, पश्चिम बंगाल, बिहार एवं झारखंड के विभिन्न जिलों से रजवार समाज के बडी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया. केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार रजवार, धनबाद के जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार, बोकारो के डीएसपी रोहित कुमार रजवार, महिला प्रकोष्ठ की अनीता देवी आदि समारोह में मौजूद थे.
डॉक्टर दंपती की शव यात्रा में उमड़े लोग, नम आंखों से दी अंतिम विदाई [wpse_comments_template]
समाज बदल रहा है, पीढ़ी में भी आया बदलाव
समारोह को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार ने कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए शिक्षित होना होगा. अशिक्षा कुरीतियों को जन्म देती है, समाज को दूषित करती है. समाज के विकास का नींव ही शिक्षा है. परिवार के अभिभावक जागरूक हों और समाज को भी जागरूक करें. बोकारो डी एस पी रोहित कुमार रजवार ने कहा कि समाज बदल रहा है. नई पीढ़ी में बदलाव आया है. पुत्र और पुत्री में समान विचारधारा रखने की आवश्यकता है.समाज को नशा मुक्त बनाना है
उन्होँने रजवार समाज सुधारक समिति से आग्रह किया कि शराब सेवन पर पाबंदी लगाने में भूमिका निभाएं. देखा गया है कि परिवार के मुखिया व अभिभावक नशाखोरी के शिकार हैं. इसका प्रभाव बच्चों पर पड़ता है. आर्थिक स्थिति जो भी हो अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने पर जोर देने की जरूरत है. केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष संतोष रजवार ने कहा कि रजवार समाज को नशा मुक्त बनाना है. संकल्प लेने की आवश्यकता है, शिक्षित होना अनिवार्य है, तभी समाज का विकास होगा. स्वच्छ समाज बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-gathered-in-the-funeral-procession-of-the-doctor-couple-bid-farewell-with-moist-eyes/">धनबाद:डॉक्टर दंपती की शव यात्रा में उमड़े लोग, नम आंखों से दी अंतिम विदाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment