Search

 
 
 

धनबाद: समय के साथ खुद को अपडेट करना बहुत आवश्यक : डॉ मृत्युंजय कुमार

 

सरस्वती विद्या मंदिर भूली में संकुल स्तरीय आचार्य कार्यशाला संपन्न

Bhuli :  सरस्वती विद्या मंदिर भूली में 22 जुलाई को संकुल स्तरीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यशाला में सिनिडीह संकुल के अंतर्गत सशिविमं भूली, सशिविमं सिनीडीह, सशिविमं, बाघमारा एवं सशिविमं तेतुलमारी के सामाजिक विज्ञान, संगणक व कौशल विकास विषय के आचार्य-आचार्या सम्मिलित हुए. कार्यशाला में आईआईटी आईएसएम के प्रोफेसर डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह, विद्यालय सचिव व पी के राय कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ एस केएल. दास विशेषज्ञ के रूप में मौजूद थे. विद्यालय के प्राचार्य  शिव बालक प्रसाद सिंह ने अतिथियों का स्वागत श्रीफल एवं अंगवस्त्र से किया. डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह ने आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य को समय के साथ अपने को अपडेट करना बहुत आवश्यक है. जो अपडेट नहीं होते वे पीछे छूट जाते हैं. कौशल विकास का मलतब सिर्फ कुछ लोगों को रोजगार देना नहीं है, बल्कि देश के हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाना है. डॉ एस केएल दास ने कहा कि सामाजिक विज्ञान सभी विषयों की रीढ़ है. विज्ञान के छात्र को भी सामाजिक विज्ञान की जानकारी आवश्यक होती है. कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्राचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह ने कहा कि विशेषज्ञों के सुझाव एवं अपने अनुभवों को साझा कर आचार्य अपने शिक्षण कार्य में नयापन लाने का प्रयास करेंगे, जिससे छात्र-छात्राओं को और अधिक लाभ मिल सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही