Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तीसरे दिन भी आईटी की रेड, कोयले की हो रही जांच समेत दो खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : कोयला कारोबारियों के धनबाद समेत कई जिलों व राज्यों में  स्थित ठिकानों पर आयकर टीम की छापेमारी तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही. आयकर अधिकारी कोयला व्यवसायियों के ठिकानों से मिले कागजात की जांच कर रहे हैं. इसके अलावा धनबाद समेत कई जिलों में कोक भट्ठों से मिले लाखों टन कोयले की भी जांच की जा रही है. बीसीसीएल, सीसीएल और सीएमपीडीआई के सर्वेयर की टीम कोयले की मापी कर रही है. साथ ही स्टॉक का मिलान किया जा रहा है. जांच में आयकर विभाग के 100 से अधिक अधिकारियों व कर्मियों को लगाया गया है. दीपक पोद्दार का वैडलॉक होटल और रिजॉर्ट समेत निर्माणाधीन फाइव स्टार होटल भी जांच के दायरे में है. कई कोयला व्यवसायियों ने कारोबार में कितना निवेश किया है, इसकी भी जांच की जा रही है. आयकर विभाग यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि दोनों कोयला कारोबारी के कारोबार में किसी नेता या अधिकारी का पैसा लगा हुआ है. शनिवार को भी जांच जारी रहने की संभावना है. टीम में धनबाद के अलावा बिहार के भी आयकर अधिकारी व कर्मी हैं. अबतक की जांच में चार करोड़ नकदी की बरामदगी की सूचना है. इसके अलावा जेवरात व कारोबार सहित अचल संपत्तियों के निवेश के कागजात मिले हैं.

केलूडीह भुइयां धौड़ा में पड़ी दरारों का सर्वे टीम ने लिया जायजा

 Katras : बीसीसीएल कतरास क्षेत्र की न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के कैलूडीह भुइयां धौड़ा में करीब आधा दर्जन आवासों व जमीन में दरार पड़ने की घटना के बाद शुक्रवार को सर्वे टीम ने जायजा लिया. महाप्रबंधक जीसी साहा,परियोजना पदाधिकारी अवधेश कुमार सहित सर्वे विभाग के कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हर बिंदु पर जांच की. टीम ने मकान व जमीन पर पड़ी दरारों का अवलोकन कर लोगों से जानकारी ली. परियोजना पदाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि यहां आग लगी हुई है.इलाका डेंजर जोन में है.फिलहाल चार परिवारों को  दूसरी जगह पर पुर्नवास करना है. इसके लिये उक्त परिवारों के मुखिया के आधार कार्ड लिये गए हैं. जल्द ही उन्हें जगह चयनित कर बसाया जायेगा. गुरुवार को अचानक घरो में दरार पड़ने व जमीन से गैस रिसाव के बाद से यहां के लोग सकते में हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/railways-should-run-direct-trains-from-dhanbad-to-delhi-bengaluru-and-gorakhpur/">धनबाद

से दिल्ली, बेंगलुरू और गोरखपुर के लिए सीधी ट्रेन चलाए रेलवे 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही