Search

 
 
 

धनबाद : महर्षि बाल्मीकि ने ही हमें श्रीराम से परिचय कराया : डब्लू बाउरी

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) चिरकुंडा नगर परिषद के मोहुलडांगा बस्ती में रविवार 9 अक्टूबर को महर्षि बाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई. महर्षि की तस्वीर पर फूलमाला चढ़ाकर मिठाई बांटी गई. समारोह में चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष डब्लू बाउरी ने कहा कि दलित समाज पर हमें गर्व है. दलित समाज के लोग महान थे और आज भी हैं, जिन्होंने रामायण जैसे ग्रंथ की रचना की. भारत का संविधान भी बनाया. कहा कि श्रीराम का परिचय करानेवाले महर्षि बाल्मीकि ही थे. उन्होंने दलित समाज के अन्य महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने हमें तीन मंत्र दिए शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो. कहा कि आने वाले समय में बाल्मीकि जयंती को एक पर्व के रूप में मनाया जाएगा. दलित समाज को जागरूक करने का काम किया जाएगा. शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. हम शिक्षित रहेंगे तो अपने समाज को आगे बढ़ा सकेंगे. मौके पर अनुसूचित जाति के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बाउरी, भाजपा युवा मोर्चा के अभिमन्यु कुमार, बुलन बाउरी,प्रदीप बाउरी, मदन बाउरी, गोविंद बाउरी, नंदू बाउरी, कार्तिक बाउरी, राकेश, विवेक, आकाश, सागर आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-hoarding-posters-spoiling-the-beauty-of-the-city-in-the-festive-season/">धनबाद:

 त्योहारी सीजन में शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे होर्डिंग-पोस्टर [wpse_comments_template]    
  
                                    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही