Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जैक लगाकर मकान को किया चार फीट ऊंचा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  हर साल घर में बारिश का पानी प्रवेश कर जाने से परेशान न्यू कार्मिक नगर के सुभाष कुमार ने अपने मकान को जैक के सहारे चार फीट ऊंचा कर डाला. इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के लालता प्रसाद से संपर्क किया. लालता प्रसाद की टीम ने मकान को कोई नुकसान पहुंचाये बगैर जैक लगाकर मकान को चार फीट ऊंचा कर दिया. उन्हें सिर्फ मकान के फर्श को तोड़ना पड़ा. जानकारी देते हुए सुभाष ने बताया कि वर्ष 2009 में इस मकान का निर्मान कराया था. उस वक्त सब ठीक था, लेकिन कुछ साल बाद जब सड़क बनी तो मकान नीचे चला गया. स्थिति यह हो गयी कि जब भी बारिश होती तो पानी घर के अंदर तक आ जाता था. इससे भारी परेशानी हो रही थी. यूट्यूब से मकान को ऊंचा करने की बात पता चली. इसके बाद टीम से संपर्क किया वमकान को उठाने का मन बना लिया. यूपी के बहराइच केबीएनबी हाउस लिफ्टिंग कंपनी से संपर्क कर तीन दिन में मकान को चार फीट ऊंचा कर लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही