Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: श्राद्ध में गए थे जगन्नाथ पुरी, घर में हो गई चोरी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. अधिकतर मामलों में चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं. चीड़ागोड़ा, नया शिव मंदिर डीएस कॉलोनी स्थित एक बंद मकान से चोर लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गए. घर की मालिक रूपालिन प्रसाद ने चोरी की शिकायत धनबाद थाना में की है. थाना को दिए आवेदन में भुक्तभोगी ने बताया है कि वह अपनी दादी के श्राद्ध में सपरिवार 3 फरवरी को पुरी (ओडिशा) गई थी. इसी बीच चोरों ने रेलवे क्वार्टर संख्या 638-जी का ताला तोड़कर बर्तन, कपड़े, सोने की बाली, मंगलसूत्र मांगगटीका, नथिया, कंगन पायल, बिछिया सहित नगद चालीस हजार रुपया चुरा ले गए. उन्होंने पुलिस से मामले का खुलासा करने का आग्रह किया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही