Search

 
 
 

धनबाद : अमित सिंह हत्याकांड में आरोपी जगदीश पासवान का कोर्ट में आत्मसमर्पण

 

जुटी जोड़ापोखर थाना पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ  

Jodapokhar : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र बरारी लक्ष्मी कॉलोनी निवासी युवक अमित सिंह की हत्या मामले में    पुलिस की ताबड़तोड़ छापामारी से डर कर आरोपी जगदीश पासवान उर्फ जगजीत पासवान ने 21 अगस्त को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस बीच पुलिस की पूछताछ में उसने कई अहम जानकारी दी है. पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है. ज्ञात हो कि पिछले दिनों अवैध माइंस में वर्चस्व को लेकर कॉलोनी में दो गुटों में बीच हुई मारपीट में अमित सिंह की हत्या कर दी गई थी. आरोपी जगदीश पासवान ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अवैध माइंस में कई ग्रुप काम कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि जगदीश पासवान व  इस्तियाक ग्रुप के बीच काफी दिनों से अदावत चल रही थी. दोनों के बीच कई बार मारपीट व गोलीबारी भी हुई थी. अमित सिंह इस्तियाक ग्रुप का सदस्य था. जोड़ापोखर थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि अमित सिंह की हत्या मामले में कई लोगों से पूछताछ हुई है. कोर्ट में सरेंडर करने वाले आरोपी जगदीश पासवान को जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mahila-samiti-celebrated-hariyali-sawan-festival-in-vishwanath-temple/">धनबाद

: महिला समिति ने विश्वनाथ मंदिर में मनाया हरियाली सावन उत्सव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही