Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  जेल अदालत ने विचाराधीन 2 कैदियों को किया रिहा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झालसा के निर्देश पर गणतंत्र दिवस पर मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें पहले से चिन्हित 10 बंदियों को पीठासीन न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष हाजिर कराया गया. उनमें से 2 बंदी को रिहा किया गया. शुक्रवार 27 जनवरी को यह जानकारी अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार निताशा बारला ने दी. उन्होंने बताया कि जेल अदालत में रेलवे के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंकित कुमार सिंह एवं न्यायिक दंडाधिकारी पूजा पांडे की उपस्थिति में मंडल कारा अधीक्षक अजय कुमार ने बंदियों को जागरूक किया. बारला ने बताया कि बंदियों के परिवार को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अपनी अहम भूमिका अदा कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही