Search

 
 
 

धनबाद : जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा के लगे नारे

 

हजारों समर्थकों संग सभा स्थल पहुंचे झामुमो नेता हरेंद्र चौहान

Dhanbad : झामुमो के 52वें स्थापना दिवस पर रविवार को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ. इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. झामुमो के बाघमारा प्रखंड के वरीय उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान अपने हजारों समर्थकों के साथ सभा स्थल पहुंचे. वह गाजे बाजे के साथ रैली की शक्ल में पहुंचे. समर्थकों ने पूरे रास्ते भर नारेबाजी कर अपनी एकता का परिचय दिया. जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा के नारे से वातावरण गूंजित रहा. हरेंद्र की रैली लोयाबाद से शुरू होकर शक्ति चौक, तेतुलमारी, भूली होते हुए धनबाद के निरीक्षण भवन पहुंची. निरीक्षण भवन से सभी समर्थक पैदल ही नारे लगाते हुए गाजे-बाजे के साथ गोल्फ ग्राउंड पहुंचे. हरेंद्र चौहान ने कहा कि झामुमो का स्थापना दिवस हम सभी के लिए त्योहार जैसा है. बेशक इस त्होहार में हेमंत सोरेन नहीं हैं, लेकिन उनका हौसला हम सब के साथ हैं . झामुमो कार्यकर्ता हेमंत सोरेन की लड़ाई को जारी रखेंगे. भाजपा के कुत्सित मंसूबे को झारखंड की जनता कभी पूरा होने नहीं देगी. लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को उसकी करतूतों की सजा जनता देगी. हरेंद्र ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां क्यों नहीं भाजपा के उस विधायक को जेल में डालती हैं जिस पर चार दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. केंद्रीय एजेंसियों को चाहिए कि भाजपा के वैसे विधायक की आय की जांच करें. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-injured-dies-in-road-accident-in-jharia-road-blocked-in-protest/">धनबाद

: झरिया में सड़क दुर्घटना में घायल की मौत, विरोध में सड़क जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही