Search

 
 
 

धनबाद : सम्मेद शिखरजी पर केंद्र के फैसले से जैन समाज में खुशी

 
Dhanbad : गिरिडीह जिले के पारसनाथ पहाड़ पर स्थित जैनियों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाने का निर्णय समाज के भारी विरोध के बाद केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है. केंद्र के इस फैसले से धनबाद जिले के जैन समाज में खुशी की लहर है. दिगंबर जैन समाज, मटकुरिया के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि सरकार का यह फैसला बहुत ही अच्छा है. इससे हमारे तीर्थ स्थल की पवित्रता बनी रहेगी. श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष भूपेश संघवी ने कहा कि हमारे संत, महात्माओं और समाज के लोगों के जोरदार आंदोलन का ही परिणाम है कि सरकार को फैसला वापस लेना पड़ा. इससे जैन समाज में काफी खुशी है. धैया जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विजय लोधा ने कहा कि सरकार का फैसला स्वागत योग्य है. जैन समाज के दूर-दूर से लोग गुरु दीक्षा लेने के लिए तीर्थस्थल सम्मेद शिखर जी ही आते हैं. इस फैसले से धार्मिक पवित्रता बनी रहेगी. सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का विरोध पूरे देश भर में किया जा रहा था. जैन समाज में तीर्थ स्थल की संख्या काफी कम है. इसे बचाए रखना सरकार की भी जिम्मेदारी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-we-will-give-the-country-an-alternative-to-agriculture-by-fighting-on-policy-issues-prof-dinesh-abrol/">धनबाद

: नीतिगत मुद्दों पर संघर्ष कर देश को देंगे कृषि का विकल्प- प्रो. दिनेश एब्रॉल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही