Search

 
 
 

धनबाद:  ईदमिलादुन्नबी पर बलियापुर में हुआ जलसा, अमन-चैन की मांगी दुआएं

 
Sindri : सिंदरी (Sindri ) बलियापुर क्षेत्र में रविवार 9 अक्टूबर को धूमधाम, अकीदत व एहतराम के साथ जश्ने ईदमिलादुन्नबी मनाया गया. आमझर, रखितपुर, बाघमारा, दुधिया, ब्राह्मणडीहा, सिंगिंयाटांड़ समेत आधा दर्जन इलाकों से जुलूस बलियापुर चौक पहुंचा. फैजाने रजा कमेटी की ओर से जलसा का आयोजन किया गया. हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया. शराब, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ मुहिम छेड़ने का संकल्प लिया गया. देश के अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी गई. जगह जगह कुरान खानी क्विज कंपीटीशन का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर मौलाना तस्लीम रजा, मौलाना याकूब, हाफिज सुलेमान, मौलाना इदरीश उल कादरी, मौलाना कासिम, मौलाना हाशिम रजा, हाफिज जियाउल मुस्तफा, मौलाना मुस्तकीम, शकील अंसारी, अनवर अली खान, रफीक अंसारी, आफताब खान, नसरुद्दीन, मंसूर अंसारी, शेख दिल मोहम्मद, मो जफरुल, निजाम अंसारी, हकीमुद्दीन अंसारी, नईम अंसारी, इसराइल अंसारी, मजीद खान, मो जमशेद, मो रहीम, कमाल अंसारी, मोफीज अंसारी, मुस्लिम खान, मो कासिम, यूनस अंसारी आदि ने तकरीर पेश की. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही