Search

 
 
 

धनबाद : नये साल के जश्न में जमकर छलके जाम, करोड़ों रुपये की बिकी शराब

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) नये साल के जश्न में रविवार को पिकनिक स्पॉट, होटल, पार्कों व अन्य समारोह स्थल पर लोगों ने शराब का सेवन किया. शराब के दुकानदारों की चांदी रही और करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ. पिकनिक स्पॉट और बियर बार देर रात गुलजार रहे. शराबियों के बीच जाम छलकते रहे, जबकि मटन और चिकन भी खूब परोसे गए. गली, नुक्कड़ पर भी शराबियों की बल्ले बल्ले रही. रविवार को सुबह से रात तक शराब दुकानों में भारी भीड़ रही. कई ढाबा और होटलों में भी जम कर शराब परोसी गई. शराबियों के आगे पुलिस की भी एक नहीं चली. पुलिस को कोई शक न हो, इसके लिए शराबी चेहरे पर मास्क लगाकर घूमते रहे. इधर पुलिस भी इन शराबियों से उलझने से बचती रही. पुलिस न तो किसी को रोकती-टोकती नजर आई और न ब्रेथ एनलाइजर मशीन से किसी की जांच करती देखी गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही