Search

 
 
 

धनबाद: जामाडोबा की महिला ने भाजपा व उसके भाई पर लगाया मारपीट का आरोप

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा श्री मोहन धौड़ा निवासी महिला प्रभा देवी ने भाजपा नेता श्रवण राय और उसके भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. मामला सोमवार 22 अगस्त का है. पीड़ित महिला जोडापोखर थाना शिकायत लेकर गई. हालांकि पुलिस ने इनकार कर दिया और उसे थाने से जाने को कहा. इसके बाद पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत की. इसके बाद जोड़ापोखर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

  पति डब्लू सिंह और भाई आनंद कुमार को भी पीटा

इधर भाजपा नेता श्रवण राय ने भी महिला और उसके पति पर मामला दर्ज कराया है. पीड़ित महिला प्रभा देवी ने बताई कि सोमवार 22 अगस्त की शाम को भाजपा नेता श्रवण राय, भाई प्रकाश राय, धर्मनाथ राय और विकास सिंह के आए और बुरी तरह से पीटा. हाथ और लात से छाती पर कई जगह मारा. पति डब्लू सिंह और भाई आनंद कुमार को भी जमकर पीटा.

       जमीन पर कब्जा करना चाहता है भाजपा नेता

[caption id="attachment_397200" align="aligncenter" width="265"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/shravan-roy-265x300.jpeg"

alt="" width="265" height="300" /> भाजपा नेता श्रवण राय[/caption] महिला ने बताया कि घर के समीप थोड़ी सी जमीन है, जिसे विकास सिंह से 50 हजार रुपये में खरीदे थे. उस जमीन पर श्रवण राय और उसके भाई कब्जा करना चाहते हैं. अब विकास सिंह भी पैसा लेकर पलट गया है. घेरी हुई जमीन का घेरा तोड़ रहा था. बोलने पर मारपीट शुरू कर दी. जोड़ापोखर थाना गए तो मामला दर्ज कराने गए तो थाना से भगा दिया गया.

  एसपी से शिकायत की तो थाना में दर्ज हुआ मामला

महिला ने एसपी रेशमा रमेशन से शिकायत की. तब थाना में मामला दर्ज किया गया. भाजपा के जिला महामंत्री  श्रावण राय ने बताया कि महिला से पहले ही विवाद चल रहा है. सोमवार की घटना को लेकर कहा कि उन्होंने मारपीट नहीं की. उनके भाई से बकझक हुई थी. जोडापोखर पुलिस ने महिला की शिकायत पर कांड संख्या 94/22 दर्ज किया है, जबकि भाजपा नेता की शिकायत पर कांड संख्या 95/22 दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद:कांग्रेस">https://lagatar.in/dhanbad-contenders-for-the-post-of-congress-district-president-are-waiting-for-announcement/">धनबाद:कांग्रेस

जिला अध्यक्ष पद के दावेदार कर रहे हैं घोषणा का इंतजार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही