Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: वेतन समझौता की सफलता के लिए जमसं ने किया महामंत्री का अभिनंदन

Jharia: झरिया (Jharia) झरिया कतरास मोड़ स्थित जनता मजदूर संघ के केन्द्रीय कार्यालय के प्रांगण में शनिवार 7 जनवरी की दोपहर अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में वेतन समझौता के लिए लड़ाकू एवं सफल नेतृत्व करने पर महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम का अभिनंदन किया गया. समारोह की अध्यक्षता संघ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने की जिसका संचालन केन्द्रीय सचिव रंजय कुमार ने किया. समारोह में मजदूरों ने सिद्धार्थ गौतम को पुष्प माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस समझौते से आजीवन असंतुष्ट रहेंगे. 19% MGB समझौते के दबाव पर दस्तखत के बाद वह दुखी थे. क्योंकि यह समझौता 22% पर जाकर खत्म हो सकता था. मगर ट्रेड यूनियन के बड़े नेता कमजोर दिखे. अब अन्य किसी ट्रेड यूनियन लीडर से सामंजस्य बैठाने की आवश्यकता नहीं है. मजदूरों की आवाज मजबूती से हिन्द मजदूर सभा रखेगी. सभी मजदूर संगठित रहें. कहा कि उन्होंने ईमानदारी से जेबीसीसीआई में अपनी आवाज उठाई और उठाते रहेंगे. नेता सही रहे तो अधिकार पूरा मिलेगा. कहा कि वह इस सम्मान के कबिल नहीं हैं. क्योंकि 22%  MGB नहीं दिलवा सका. धन्यवाद ज्ञापन केन्द्रीय सचिव अरविन्द कुमार सिंह ने किया. समारोह में संजीत सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, सतेन्द्र सिंह, रमेश कुमार सिंह, विजय सिंह, अनिल कुमार नोनिया, कृष्णा सिंह, अरूण प्रकाश पाण्डेय, शिवजी सिंह,  आनन्द कुमार मौर्या, शम्भु नाथ पाण्डेय, प्रमोद कुमार सिंह के साथ सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष, सचिव, शाखा अध्यक्ष एवं अन्य श्रमिक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही