Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बस्ताकोला ओसीपी डीओ ट्रक लोडिंग में आधी हिस्सेदारी के लिए जमसं ने किया प्रदर्शन

Dhanbad:  बस्ताकोला ओसीपी लोडिंग प्वाइट पर डीओ ट्रक लोडिंग में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी को लेकर जनता श्रमिक संघ के समर्थकों ने बुधवार 17 मई को बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. इससे पूर्व समर्थकों ने बस्ताकोला गोशाला गेट से विशाल जुलूस  निकाला. जुलूस कोलियरी कार्यालय में जाकर सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता करते हुए असंगठित मजदूर नेता पप्पू पासवान ने कहा कि प्रबंधन स्थानीय बेरोजगार युवकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है. कुछ नेताओं के इशारे पर परियोजना प्रभावित लोगों को दरकिनार कर ट्रक लोडिंग का काम शुरू करना चाहता है. प्रबंधन के इस साजिश को संघ के कार्यकर्ता कभी सफल नहीं होने देंगे. संघ ने चांदमारी, विक्ट्री, सोंनार बस्ती, सहाना पहाड़ी, बस्ताकोला कॉलोनी, बंगाली कोठी, बेरा, दोबारी, दो मोहल्ला बस्ती के ग्रामीणों की ओर से रोजगार मुहैया कराने की मांग की है. परंतु मांग पत्र पर वार्ता नहीं की गई. इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को समस्या से अवगत कराया गया है. सभा का संचालन अमित गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन मनोज गोप ने किया. छोटू सिंह, रंजीत पासवान, संजय यादव, विशाल सिंह, प्रदीप पासवान, देशराज चौहान, सेलो पासवान, बंटी गुप्ता, अरुण पासवान, प्रदीप कुमार, रंजीत रवानी, पवन गोप फुलवंती देवी बेबी देवी पानो देवी गीता देवी सुनीता देवी आदि मौजूद थे.

 जनता श्रमिक संघ की इंट्री से बदल सकता है समीकरण

परियोजना लोडिंग प्वाइंट पर ट्रक लोडिंग में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए कई संगठन आंदोलन कर रहे हैं. कुछ दिन पूर्व संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जमसं बच्चा गुट, युवा बेरोजगार मंच, मासस, झारखंड उत्थान मोर्चा, आर्टिकल 19, जेएमएम, सहित कई संगठनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ट्रक लोडिंग शुरू करने की मांग की थी. बाद में संयुक्त मोर्चा में जमसं कुंती गुट के पदाधिकारी ने भी हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जता दी थी. इससे कयास लगाया जा रहा था कि इन संगठनों के बलबूते लोडिंग शुरू हो जाएगी. लेकिन जनता श्रमिक संघ की 50% हिस्सेदारी की मांग पर जोरदार एंट्री से पुराने समीकरण बिगड़ते दिख रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही