Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मजदूरों की समस्याओं पर जमसं महामंत्री ने जीएम से की वार्ता, मिला आश्वासन

Katras : जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने बीसीसीएल ब्लॉक दो में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं पर 11 मई को एरिया कार्यालय में जीएम के साथ वार्ता की. जीएम ने समस्याओं का निराकरण जल्द करने का आश्वासन दिया. इससे पूर्व सिद्धार्थ गौतम के पहुंचने पर मुराईडीह कोलियरी में संघ के क्षेत्रीय सचिव मंगल हेमब्रम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. वार्ता में प्रबंधन की ओर से ब्लॉक दो के जीएम चितरंजन कुमार, कार्मिक प्रबंधक पी झा, यूनियन की ओर से महामंत्री सिद्धार्थ गौतम के अलावा केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा, विजय चौहान, अखलेश नोनिया, इंद्रासन यादव, कृष्णा राउत, सूर्यबली साव आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fast-ended-on-the-assurance-of-cleaning-the-pond-in-20-days/">धनबाद

: तालाब की सफाई 20 दिन में कराने के आश्वासन पर अनशन समाप्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही