Search

 
 
 

धनबाद: जमसं ने किया एबीओसीपी कोलियरी का चक्का जाम, मिला आश्वासन

 
Katras: जनता मजदूर संघ ने श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार 26 जून को एबीओसीपी कोलियरी के 14 नंबर हाजिरी घर के समीप चक्का जाम आंदोलन शुरू किया. संघ के सदस्य सुबह 6 बजे से ही परियोजना स्थल पर आ धमके तथा कामकाज ठप कर दिया. आंदोलन के कारण उत्पादन, संप्रेषन आदि पर गहरा असर पड़ा. श्रमिकों ने वेतन भुगतान फिटमेंट एवं अन्य सुविधा की मांग की है. नेताओं ने कहा कि रेगुलाइजेशन के बावजूद कर्मियों को वीडीए के पैसे का भुगतान नहीं हो रहा है. श्रमिक किशन चौहान, शंकर महतो,अजय चौहान, रमेश मरांडी,प्रमोद कुमार, मो मुमताज, मंगल सिंह ने विगत अप्रैल में ही योगदान दिया. बावजूद परसनल नंबर आंवटित नहीं हुआ है. इसी तरह की अन्य कई मांगों पर प्रबंधन ने नियमानुसार अमल नहीं किया है. संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सलाहकार समिति के सदस्य गोपाल मिश्रा ने कहा कि प्रबंधन सिर्फ आश्वासन देने का काम करता है. जानकारी के अनुसार दिन 11 बजे परियोजना पदाधिकारी के के सिंह से उनके कार्यालय में वार्ता हुई. वार्ता में मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद चक्का जाम समाप्त हो गया. मौके पर यूनियन के अखिलेश नोनिया, कृष्णा राउत,  इंद्रासन यादव, आनंद महतो, विजय चौहान, भरत लाल राय, कमलेश चौहान, कटी दास, शंभू यादव, बृजमोहन पांडे, राजेंद्र गोप आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही