Search

 
 
 

धनबाद : जमसं कुंती गुट ने धनसार में 4 घंटे ठप रखी कोयला ट्रांसपोर्टिंग

 
Jharia : जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के असंगठित मजदूरों ने डीओ ट्रक उपलब्ध कराने की मांग को लेकर 10 जनवरी को धनासर विश्वकर्मा प्रोजेक्ट लोडिंग प्वाइंट पर चार घंटे ट्रांसपोर्टिंग ठप रखी. मजदूर सुबह 8 बजे लोडिंग प्वाइंट मार्ग पर झंडा गाड़कर जम गए और ट्रांसपोर्टिंग का काम बंद करा दिया. यूनियन के देशराज चौहान ने कहा कि लोडिंग प्वाइंट पर डीओ ट्रकों में कोयला लोडिंग से करीब 700 मजदूरों का जीवन यापन होता है. बीसीसीएल प्रबंधन असंगठित मजदूरों का हक मार कर कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठेकेदारों को बढ़ावा दे रहा है. दिन भर में सिर्फ 2 से 3 ट्रक ही लोडिंग के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इससे मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो हो गई है. सूचना मिलते ही कोलियरी प्रबंधक संजय कुमार पहुंचे और मजदूरों को काफी समझाया. कहा कि शीघ्र ही डीओ ट्रकों की संख्या बढ़ाई जाएगी. नया डीओ में करीब 12 हजार टन कोयला उठाव की अनुमति मिलेगी. प्रबंधक के आश्वासन के बाद मजूदर मान गए और ट्रांसपोंटिंग कार्य शुरू हुआ. मौके पर यूनियन के मनोज पासवान, राजेश मरांडी, आजदी चौहान, केदार चौहान, अशोक, सुजीत, रंजीत, संतोष, सुमन हांसदा, रानी देवी, मुनिया देवी सहित अन्य मजदूर मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-the-accused-of-the-attack-are-not-arrested-soon-then-agitation-lokesh/">धनबाद

: हमले के आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन- लोकेश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही