Search

 
 
 

धनबाद : नौकरी की मांग पर जमसं ने लायकडीह साइडिंग में लोडिंग ठप कराई

 
Nirsa : धनबाद (Dhanbad) जिले के सीवी एरिया की लायकडीह साइिडंग में जनता मजदूर संघ कुंती गुट ने 6 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर कोयला लोडिंग कार्य ठप करा दिया. साइडिंग के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया. यूनियन के सदस्‍यों ने प्रबंधन के खिेलाफ जमकर नारेबाजी भी की. जमसं के क्षेत्रीय अध्यक्ष सफीर खान ने कहा कि रैक में मैनुअल लोडिंग व आउटसोर्सिंग में स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन, कोयला परिवहन में लगे वाहनों को पूरी तरह ढक कर ट्रांसपोटिंग करने सहित अन्य मांग को लेकर प्रबंधन को कई बार पत्र लिखा गया. लेकिन प्रबंधन टाल-मटोल की नीति अपना रहा है. इसको लेकर कई बार वार्ता भी हुई, पर कोई ठोस पहल नहीं की गई. वहीं, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रबंधन से इलाके में पानी का छिड़काव करने की मांग की गई थी. इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई्. अंत में बाध्य होकर आंदोलन का रुख अपनाना पड़ा है. उन्होंने कहा कि प्रबंधन जब तक नियोजन सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं करता है, आंदोलन जारी रहेगा. प्रदर्शन में मुखिया रंजीत पासवान, राजू रक्षित,  सोनू गोप, चंदन मल्लाह, पप्पू ठाकुर,  अभिजीत मंडल, शमीम अंसारी, मंगल राउत आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-after-maharashtra-bjps-target-of-jharkhands-hemant-government-cpm/">धनबाद

: महाराष्ट्र के बाद भाजपा के निशाने पर झारखंड की हेमंत सरकार-CPM [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही