Sindri : जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के सिंदरी शाखा सचिव वेदप्रकाश ओझा ने चेतावनी दी है कि यदि हर्ल प्रबंधन ने एक माह के अंदर स्थानीय युवकों को नौकरी नहीं दी, तो यूनियन आंदोलन करेगी. वह 27 अप्रैल को रोहड़ाबांध स्थित कार्यालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे. उन्होंने विभिन्न संगठनों व दलों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की. कहा कि एफसीआई की बंदी के समय कंपनी में 2200 कर्मी कार्यरत थे. इसलिए एफसीआई के स्थान पर बने हर्ल कारखाने में एफसीआई के पूर्व कर्मियों के आश्रितों को नौकरी मिलनी ही चाहिए. कुछ स्थानीयों को काम पर रखकर हटा देना और बाहरी लोगों से काम पर रखना प्रबंधन का छलावा है. उन्होंने कहा कि हर्ल निर्माण के पूर्व जनसुनवाई में अस्पताल की मांग आज भी पूरी नहीं हुई. इससे लोगों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ रहा है. इन मुद्दों को एफसीआई व हर्ल प्रबंधन एक माह में हल करे, वरना जमसं जोरदार आंदोलन के लिए बाध्य होगा. प्रेसवार्ता में अंशु शर्मा, पप्पू सिंह, प्रकाश पंडित, अमलेश्वर रवानी, मनीष सिंह, दीपक हेंब्रम, राधाकृष्ण दुबे, आशीष चटर्जी, रौशन सिंह, बॉबी गिल, कन्हैया चौहान, भूषण पांडे, बबलू सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : हर्ल ने एक महीने में स्थानीयों को नौकरी नहीं दी तो जमसं करेगा आंदोलन
Last Updated: Apr 27, 2023 12:00 AM (IST)