Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  जामताड़ा विधायक ने ग्रामीण विकास पर की डीवीसी परियोजना प्रमुख से बातचीत

Maithan :  जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी 18 मई गुरुवार को दोपहर डीवीसी मैथन पहुंचे और परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे से मिले. विधायक ने जामताड़ा जिले के वैसे गांवों के विकास का मुद्दा उठाया, जिसने डीवीसी को अपनी जमीन दी है. कहा कि जमीन हमारी, पानी हमारा फिर भी डीवीसी प्रबंधन सौतेला व्यवहार कर रहा है. हालांकि डीवीसी के नियमानुसार परियोजना की दस किलोमीटर परिधि में आने वाले सभी गांवों का सीएसआर के तहत सर्वांगीण विकास करना है. परंतु जामताड़ा के दस गांव जिन्होंने डीवीसी को जमीन दी, लेकिन डीवीसी ने उन्हें आज तक कुछ नहीं दिया. विधायक ने कहा कि अब यह चलने वाला नहीं है. उन्होंने कहा  कि इस मामले को लेकर विधानसभा में भी आवाज उठाई थी. परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे ने विधायक को बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से अब तक कोई मांग नहीं की गई. अब उन्होंने कहा है तो निश्चित रूप से सीएसआर के तहत उन गांवों का विकास के लिए पहल की जाएगी. इसके लिए कमिटी बना कर उन गांवों में भेजते हैं, जो यह सर्वे करेगी कि वहां क्या क्या काम करने की आवश्यकता है. गांवों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य शुरू किया जाएगा. वार्ता में विधायक के साथ विस्थापित समिति के उत्पल चक्रवर्ती, अमरनाथ साहू, श्यामल बाउरी, गौतम मंडल, तरूण मंडल, प्रशांत मंडल, झामुमो के रामनाथ सोरेन आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही