Dhanbad : धनबाद पुलिस ने जामताड़ा के साइबर अपराधी प्रीतम मंडल उर्फ मोटू मंडल को 13 मई को बिग बाजार से धर दबोचा. धनबाद के डीएसपी वन अमर कुमार पांडेय ने 14 मई को प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया. उन्होंने बताया कि प्रीतम मंडल अपने साथियों के सरायढेला थाना अंतर्गत बिग बाजार आया हुआ था. इसकी सूचना मिलते ही टीम गठित कर बिग बाजार के चोरों ओर घेराबंदी की गई. पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगा. टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. उसके पास से एक कार, 2 मोबाइल व 4010 रुपए नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस की पूछताछ में अपराधी ने अपना नाम प्रीतम मंडल उर्फ मोटू मंडल बताया. वह जामताड़ा के करमाटांड़ का रहने वाला है. उसने साइबर अपराध से जुड़े होने की बात स्वीकार की है. जांच में इसके पुख्ता प्रमाण मिले हैं. पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही थी. वह साइबर अपराध से जुड़े जामताड़ा थाना के एक मामले में पहले भी जेल जा चुका है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-theft-of-4-lakhs-revealed-in-the-shop-of-agricultural-market-committee-thief-arrested637060-2/">धनबाद
:कृषि बाजार समिति की दुकान में 4 लाख की चोरी का खुलासा, चोर गिरफ्तार wpse_comments_template]
:कृषि बाजार समिति की दुकान में 4 लाख की चोरी का खुलासा, चोर गिरफ्तार wpse_comments_template]
Leave a Comment