Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: विद्यापति परिषद सिंदरी में धूमधाम से मनाया गया जानकी नवमी महोत्सव

Sindri : सिंदरी (Sindri)  मिथिलांचल का अति पावन दिन जानकी नवमी महोत्सव विद्यापति परिषद सिंदरी में अध्यक्ष अजीत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा व झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह थी. दोनों मुख्य अतिथियों ने परिषद स्थित जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की. अतिथियों ने कवि कोकिल विद्यापति की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. परिषद के अध्यक्ष ने दोनों मुख्य अतिथियों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेश सिंह व दिनेश सिंह को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया. माता जानकी मंदिर में सुबह से ही कार्यक्रमों का दौर जारी रहा. शुरुआत पंडित भास्कर झा द्वारा माता के श्रृंगार से हुई. इसके बाद मिथिला का प्रतीक ध्वज फहराया गया. महिलाओं ने माता के मैथिली गीतों पर समा बांध दिया. बाद में लोगों के बीच जानकी नवमी का प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर परिषद अध्यक्ष अजीत कुमार मिश्रा, महासचिव चंद्रशेखर झा, सचिव हेमंत ठाकुर, उपाध्यक्ष डॉ भास्कर झा, राजगोविंद झा, डॉ के के ठाकुर, दिलीप झा, संगीत ठाकुर, तेजनारायण झा, विनोद झा, संजीत ठाकुर, रुपक ठाकुर, महेंद्र झा, अरुण झा, लालकांत झा, अभिराम मिश्रा, मिंटू मिश्रा, जयकांत, संतोष ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेश सिंह, दिनेश सिंह, विजय सिंह, अरविंद पाठक, ब्रजेश सिंह, राजेश चौधरी, विदेशी सिंह, काँग्रेस सिंदरी नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पूर्णेंदु सिंह सहित परिषद के सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही