Search

 
 
 

धनबाद :  जनता मार्केट दुकानदारों का ही होगा : बन्ना गुप्ता

 
Dhanbad :  धनबाद ( Dhanbad) बरटांड़ हाउसिंग कॉलोनी स्थित जनता मार्केट को फिर सील करने की सुगबुगाहट के बीच धनबाद के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता ने हस्तक्षेप कर दुकानदारों को राहत दिलाने का काम किया है. यह जानकारी बैंक मोड़ चैम्बर के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने दी. उन्होंने बताया कि लगभग 5 माह बाद हाउसिंग बोर्ड ने एक बार फिर हाईकोर्ट का हवाला देते हुए जनता मार्केट को सील करने की तैयारी कर रखी थी. इस कारण दुकानदारों के बीच खलबली मच गई. धनबाद के सीओ प्रशांत कुमार लायक को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया था. सीओ का कहना था कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार दुकानों को खाली कराया जाएगा. बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया तत्काल रांची पहुंचे. उन्होंने मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर समस्या के निदान की मांग की. उनके अनुरोध पर मंत्री ने आश्वस्त किया कि व्यवसायी घबराएं नहीं. जनता मार्केट दुकानदारों का ही होगा. उन्होंने कहा है कि सभी संबंधित अधिकारियों से बात हुई है और अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जनता मार्केट पर कार्रवाई नहीं होगी. बता दें कि विगत 11 फरवरी को भी जब नोटिस चिपका कर 24 घंटे के भीतर मार्केट खाली करने का आदेश जारी हुआ था, तो उस समय भी मंत्री बन्ना गुप्ता ने कार्रवाई पर रोक लगा कर दुकानदारों को राहत दी थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/mla-dhullu-mahto-captured-dhanbad-zilla-parishad/">धनबाद

जिला परिषद पर MLA ढुल्लू महतो का `कब्जा`    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही