Search

 
 
 

धनबादः चुनाव ड्यूटी पर आया जैप जवान लापता, पुलिस महकमे में हड़कंप

मामले की गंभीरता को देखते हुए जैप के डीएसपी मंगलवार को जोड़ापोखर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी उदय कुमार से मिलकर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली. लापता जवान की पहचान सिपरियान सोरेंग के रूप में हुई है. वह देवघर से चुनाव ड्यूटी के लिए धनबाद आया था.
 
लापता जवान.

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव में ड्यूटी के दौरान जैप के एक जवान के अचानक लापता होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जैप के डीएसपी मंगलवार को जोड़ापोखर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी उदय कुमार से मिलकर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली.


लापता जवान की पहचान सिपरियान सोरेंग के रूप में हुई है. वह देवघर से चुनाव ड्यूटी के लिए धनबाद आया था. वह अपनी टीम के साथ 21 फरवरी को धनबाद पहुंचा था. वह अन्य जवानों के साथ जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह स्थित राजीव गांधी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में ठहरा था.

 

सुबह हथियार छोड़कर निकला, फिर नहीं लौटा

 

थाना प्रभारी उदय कुमार के अनुसार, साथ रह रहे जवानों ने बताया कि 22 फरवरी की सुबह करीब 8:15 बजे सिपरियान सोरेंग अपना सर्विस हथियार कॉलेज परिसर में ही छोड़कर बाहर निकला था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. शुरू में साथी जवानों को लगा कि वह आसपास ही होगा, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे नहीं लौटा तो चिंता बढ़ गई. शाम में जब बूथों पर तैनाती के लिए जवानों को रवाना करने की तैयारी शुरू हुई तब सिपरियान सोरेंग के लापता होने की जानकारी स्पष्ट रूप से सामने आई. इसके बाद विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई और खोजबीन शुरू की गई.

 

डीएसपी ने की जांच, हर पहलू पर पड़ताल

 

जैप के डीएसपी स्वयं जोड़ापोखर थाना पहुंचे. उन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ बैठक कर अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रही है.  सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, लापता जवान की मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही है. ताकि उसके अंतिम मूवमेंट का पता चल सके.फिलहाल अपहरण, दुर्घटना या अन्य किसी संभावित कारण को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही