Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रक्तदान कर मनाया गया जश्न-ए-आज़ादी

Advertisement
Advertisement
शिविर में 36 यूनिट रक्त किया गया संग्रह, रक्तवीरों को किया सम्मानित
Nirsa : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केलियासोल पंचायत सभागार में महारक्तदान शिविर का आयोजन मुखिया राजीव मंडल के नेतृत्व में समर्पण एक नेक पहल की ओर से किया गया. शिविर में बतौर मुख्य अतिथि कालूबथान ओपी प्रभारी मुकेश कुमार राउत और निरसा थाना के एसआई मानस कुमार साधु शरीक हुए. थाना प्रभारी मुकेश कुमार राउत व मुखिया राजीव मंडल ने भी रक्तदान किया. इस मौके पर संस्था समर्पण एक नेक पहल के केंद्रीय प्रवक्ता रिंकु भट्टाचार्य, मनोज मंडल, अरूप मुखर्जी व श्रवण दास ने रक्त वीर मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया. रिंकू भट्टाचार्य ने इस मौके पर सभी लोगों से आगे बढ़कर रक्तदान की अपील की. मुखिया राजीव मंडल ने बताया कि शिविर में 36 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-health-center-lying-closed-for-years-is-turning-into-ruins/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : वर्षों से बंद पड़ी स्वास्थ्य केंद्र हो रहा खंडहर में तब्दील [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही