Search

धनबाद : जवान का शव पुलिस लाइन पहुंचा, दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस एसोसिएशन ने दी 25 हजार की सहायता राशि
Dhanbad : झारखंड पुलिस के जवान रामबोल कुमार उर्फ राम बाबू का शव 18 जून को पुलिस लाइन पहुंचा, जहां पुलिस अधिकारियों व सहकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. पुलिस लाइन में तैनात जवान रामबोल कुमार की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी. राम बाबू ड्यूटी समाप्त कर शाम 4:00 बजे पुलिस लाइन स्थित अपने घर लौटने के क्रम में सड़क पर मूर्छित होकर गिर पड़े थे. सहकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि उन्हें लू लग गई थी. वे बिहार के मुंगेर के रहने वाले हैं. पुलिस लाइन में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, सार्जेंट दीपक कुमार आदि ने राम बाबू के शव को सलामी दी. मौके पर पुलिस एसोसिएशन की ओर से राम बाबू के परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई. यहां से शव को अंतिम संस्कार के लिए मुंगेर भेज दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=672522&action=edit">यह

भी पढ़ें: धनबाद : सीओ की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया शव, बाघमारा के महेश महतो के रूप में पहचान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//