Search

धनबाद: जेबीसीसीआई की बैठक में कोयला मजदूरों के वेतन समझौता पर नहीं लगी मुहर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जॉइंट बिपरटाइट कमेटी ऑन कोल इंडस्ट्रीज ( जेबीसीसीआई ) की कोलकाता में आज की दसवीं मीटिंग में कोयला मजदूरों के 11 वें वेतन समझौता पर मुहर तो नहीं लगी,पर कुछ मुद्दों पर सहमति बनी. बैठक की अध्यक्षता कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने की. बैठक से निकल कई बार यूनियन प्रतिनिधि और प्रबंधन की टीम ने अलग-अलग मीटिंग की. बैठक में प्रबंधन ने सभी भत्तों के मद में 25 प्रतिशत फ्रिज के साथ देने का प्रस्ताव दिया, जबकि यूनियन प्रतिनिधि बिना फ्रिज की मांग पर अड़े रहे. बात नहीं बनते देख प्रबंधन ने अन्य मुद्दों पर चर्चा शुरू की.

 पहली बार मिलेगा पितृत्व अवकाश

कोयला मजदूरों को पहली बार 5 दिन का पितृत्व अवकाश मिलेगा. प्रबंधन और यूनियनों में इस बात पर सहमति बन गयी. जेबीसीसीआइ सदस्य शिवकुमार यादव के मुताबिक आश्रित नियोजन के मामले में भी सहमति बन गयी. आश्रित के लाइफ रोस्टर में कुंवारी पुत्री,शादी शुदा पुत्री, बहू को भी रखा जाएगा, यानी कामगार के निधन होने के बाद पुत्री,बहू को भी नियोजन मिलेगा. भारत भ्रमण पर भी काफी बहस हुई लेकिन सहमति नहीं बनी. कोयला कामगार 150 दिन सिक जमा कर सकते हैं. वर्तमान में 120 दिन सिक जमा करने की सुविधा है. अम्बेडकर जयंती के दिन पेड हॉलिडे होगा. अब साल में कुल 8 के बदले 9 पेड हॉलिडे का लाभ मिलेगा. जेबीसीसीआइ की अगली बैठक जून महीने के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना जताई जा रही है.

बैठक में ये थे शामिल

कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल, निदेशक कार्मिक विनय रंजन,कार्यकारी निदेशक कार्मिकअजय कुमार चौधरी, कार्मिक,बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता समेत,ईसीएल, सीसीएल,डब्ल्यूसीएल, एनसीएल के सीएमडी, एमसीएल के डीपी, एसईसीएल के डीएफ, सिंगरेनी कोल कम्पनी लिमिटेड के सीएमडी,डीपी, केएल रेड्डी, सुरेंद्र पांडेय, सुधीर घुरडे, केपी गया(बीएमएस), नाथूलाल पांडेय, शिवकांत पांडेय, सिद्धार्थ गौतम, शिव कुमार यादव(एचएमएस), विधायक जयमंगल सिंह, एस क्यू जामा,बी जनक प्रसाद, सौभाग्य प्रधान (इंटक),  रमेंद्र कुमार, वी सीतारमैया, लखनलाल महतो(एटक ), डीडी रामनन्दन, अरूप चटर्जी, सुजीत भट्टाचार्य (सीटू) के अलावा बीएमएस, एचएमएस,इंटक के 4-4 और एटक, सीटू के 3-3 अल्टरनेट मेंबर भी उपस्थित थे. जेबीसीसीआइ की दसवीं बैठक शनिवार 20 मई को साढ़े दस बजे से दुबारा होगी. यह जानकारी जेबीसीसीआइ सदस्य सुजीत भट्टाचार्य ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp