Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जॉइंट बिपरटाइट कमेटी ऑन कोल इंडस्ट्रीज ( जेबीसीसीआई ) की दसवीं बैठक शुक्रवार 19 मई को कोलकाता में कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल की अध्यक्षता में होगी. इस बैठक से कोयला मजदूर वेतन समझौता संपन्न होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. हालांकि यूनियन नेता वेतन समझौता संपन्न होने को लेकर आश्वस्त नहीं दिखते. नाम नहीं छापने की शर्त पर एक जेबीसीसीआइ सदस्य ने कहा कि हर यूनियन का अपना अपना एजेंडा है.
यूनियनों में आपसी तालमेल की कमी
कोई मेडिकल अनफिट का मुद्दा प्रमुख मान रहा है तो कोई भत्तों को फ्रिज करने का विरोध कर रहा है. यूनियनों में आपसी तालमेल की कमी है. बैठक में चार्टर ऑफ डिमांड पर चर्चा होगी. 18 अप्रैल को नौवीं बैठक में चार्टर ऑफ डिमांड के कुछ बिंदुओं पर चर्चा हुई थी. लेकिन सहमति नहीं बनी थी. भूमिगत भत्ते पर काफी बहस हुई थी,लेकिन सहमति नहीं बन पाई थी. प्रबंधन 10 प्रतिशत देने के साथ ही इसे फ्रिज करने का प्रस्ताव दे रहा था,जबकि यूनियन नेता पिछले भत्ते को बरकरार रखते हुए फ्रिज हटाने की मांग पर अड़े हुए थे. नर्सिंग अलाउंस 400 से बढ़कर 500 रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव प्रबंधन ने दिया. इस पर खूब बहस हुई, मगर सहमति नहीं बन सकी. विगत 3 जनवरी को जेबीसीसीआइ की बैठक में 19 प्रतिशत मिनिमम गारंटी बेनिफिट पर सहमति बन चुकी है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment