Search

 
 
 

धनबाद : जेबीकेएसएस के जिला संगठन सचिव दिनेश कुमार जदयू में शामिल

 
Katras : विधानसभा चुनाव से पहले ही जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस से उसके पदाधिकारियों का मोह भंग होने लगा है. जेबीकेएसएस के धनबाद जिला संगठन सचिव दिनेश कुमार पाण्डेय शुक्रवार को जदयू में शामिल हो गए. कतरास के श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स के प्रधान कार्यालय में जदयू के प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह ने उन्हें जदयू का पट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई. दीपनारायण ने कहा कि टुंडी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा जदयू से जुड़ रहे हैं. जदयू गांव-गरीब, मजदूर, किसान, छात्र, व नौजवानों की पार्टी है. इस मौके पर दिनेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जेबीकेएसएस अपने उद्देश्य से भटक गई है. जेबीकेएसएस के नेता खतियान की बात करते-करते जतियान करने लग हैं. इसके चलते ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. मौके पर जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह, दीपक कुमार महतो, जदयू टुंडी प्रखंड युवा अध्यक्ष गोतम कुमार पाण्डेय,  तारा बाबू आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : ‘सरकार">https://lagatar.in/jharkhand-fourth-phase-of-government-at-your-doorstep-program-begins/">‘सरकार

आपके द्वार’ कार्यक्रम का चौथा चरण शुरू, सीएम हेमंत ने लोगों से लाभ उठाने की अपील की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही