Search

 
 
 

धनबाद : निरसा के डुमरिया गांव में जेबीकेएसएस ने की बैठक

 
26 जुलाई को आयोजित महाजुटान की सफलता को लेकर बनाई रणनीति
Nirsa : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के महाजुटान कार्यक्रम को लेकर समिति सदस्यों ने शनिवार 22 जुलाई को निरसा के डुमरिया गांव में बैठक की. बैठक में संगठन की मजबूती और महाजुटान को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता कृष्णा महतो ने की. बैठक से पहले विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर महाजुटान में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया. गौरतलब है कि 26 जलाई को निरसा विधानसभा के लाघाटा क्रिकेट मैदान में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने महाजुटान कार्यक्रम का आयोजन किया है. संगठन के मुखिया जयराम महतो इस महाजुटान में शरीक होंगे. बैठक में मो. नईम अंसारी, जावेद ज़हान, ऐनुल अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, सरताज अंसारी, दिलखुश अंसारी, बलदेव गोप, नाजिम अंसारी, अकरम अंसारी, शब्बीर अंसारी समेत सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-management-agreed-after-24-hours-of-agitation-the-son-of-the-deceased-got-employment/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : 24 घंटे के आंदोलन के बाद माना बीसीसीएल प्रबंधन, मृतक के पुत्र को मिला नियोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही