Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झामुमो के स्थापना दिवस में हथियार के साथ शामिल होंगे जेसीएमयू के सदस्य

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद में झामुमो के 51 वें स्थापना दिवस समारोह में 4 फ़रवरी को गाजा-बाजा व हथियार के साथ कार्यकर्ता आएंगे. शुक्रवार 27 जनवरी को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सचिव नकुल चंद्र महतो के बैंक स्थित आवासीय कार्यालय में बैठक हुई.   बैठक में पार्टी की संयोजक मंडली के सदस्य सुखलाल मरांडी ने कहा कि इस बार जेसीएमयू बीसीसीएल जोनल समिति कोयलांचल की धरती पर अपनी ताकत का एहसास कराएगी. यूनियन के साथी 4 फरवरी को हरवे हथियार व गाजा बाजा के साथ स्थापना स्थापना समारोह में शामिल होंगे. बैठक में जोनल अध्यक्ष हराधन रजवार जोनल सचिव नकुल चंद्र महतो, गोपीन टूडू,, उमाशंकर चौहान, नाथमुनि दुबे, श्यामलाल दत्ता, सीपी सिल्वर दुरई, श्यामसुंदर भुईयां, फागू प्रमाणिक, विकास भंडारी, दिलीप रवानी, मधु सिंह, प्रभास कुमार सिंह, जोनल, क्षेत्रीय व यूनिट के पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही