Search

 
 
 

धनबाद : रेल सुविधा बढ़ाने में जदयू जिलाध्यक्ष का कोई योगदान नहीं, इस्तीफा दें : चंद्रशेखर सिंह

 
सांसद पशुपति नाथ सिंह के पुतला दहन से बौखलाई भाजपा, किया पलटवार Dhanbad : जदयू द्वारा 26 जुलाई को धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह का पुतला दहन करने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह के द्वारा धनबाद लोकसभा क्षेत्र में विकास के लिए अनेक कार्य किए गए हैं. जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह को अध्ययन करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि पिंटू सिंह रेलवे में डीआर यूसीसी और जेड आर यूसीसी के मेंबर कई वर्षों से हैं. बावजूद इसके पिंटु सिंह ने धनबाद में रेलवे सुविधा बढ़ाने के लिए कोई योगदान नही दिया. पिंटू सिंह को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. प्रतिक्रिया व्यक्त करने वालों में भाजपा के जिला महामंत्री नितिन भट्ट, जिला उपाध्यक्ष संजय झा समेत मानस प्रसून, उमेश यादव, मिल्टन पार्थसारथी, चंद्रशेखर मुन्ना, सुरेश महतो, रामदेव महतो, राजकिशोर जेना, ललन मिश्रा, अमलेश सिंह, जयंत चौधरी, तमाल राय शामिल थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-daughter-in-law-became-a-medical-officer-husband-and-in-laws-refused-to-keep-her-daughter-in-law-appealed-to-the-womens-police-station/">धनबाद

: बहू बनी मेडिकल ऑफिसर तो पति व ससुरालवाले ने रखने से किया इंकार, बहू ने महिला थाने में लगाई गुहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही