Search

 
 
 

धनबाद: जदयू जिलाध्यक्ष ने समस्याओं के समाधान के लिए बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

 

जाति व आवासीय प्रमाण पत्र, विधवा-वृद्धा पेंशन में दिक्कत से लोग हैं परेशान

Dhanbad : जिले के छात्रों को जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, स्थानीय लोगों को वृद्धा तथा विधवा पेंशन सहित अन्य समस्याओं को लेकर जदयू के जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने 8 जुलाई शनिवार को धनबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. उनमें जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में   दिक्कत, वृद्धा व विधवा पेंशन के अलावा पंचायतों में फैली गंदगी तथा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग की गई. उन्होंने बताया कि तमाम समस्याओं को ले कर जदयू के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को धनबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं से अवगत कराया. समस्याओं के निदान की मांग की. प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है. प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, जिला महासचिव कामेश्वर यादव, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक, युवा प्रकोष्ठ के जिला महासचिव आदित्य पासवान आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही