Search

 
 
 

धनबाद : जदयू नेता निर्मल रवानी समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल

 
Mahuda : जदयू नेता सह अधिवक्ता निर्मल कुमार रवानी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हो गए. भेलाटांड़ के पेमिया ऋषिकेश स्कूल परिसर में सोमवार को आयोजित समारोह में गिरिडीह से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो की मौजूदगी में उन्होंने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. मथुरा प्रसाद महतो ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर निर्मल रवानी ने मथुरा प्रसाद महतो की जीत सुनिश्चत करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया. समारोह में अब्दुल अंसारी, भागीरथ रवानी, धीरज रवानी, निताई रवानी, प्रदीप सिंह, सुनील रवानी, राहुल यादव, सुनील गोप, कन्हाई रवानी, लक्ष्मण बाउरी, अजय महतो, संतोष महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही