Search

धनबाद : लोस-विस चुनाव में जनता के सहयोग से एनडीए को धूल चटाएगा जदयू- खीरू महतो

Dhanbad : झारखंड प्रदेश जदूय के अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी जनता के सहयोग से एनडीओ को धूल चटाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर देने का आह्वान किया. वह 21 मई को चुनाव की तैयारी को लेकर धनबाद के गांधी सेवा सदन में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, वह उस पर खरा नहीं उतर पाए. केंद्र सरकार ने बिहार, झारखंड सहित पूरे देश की जनता को विकास के नाम पर सिर्फ ठगने का काम किया है. जनता लोकसभा चुनाव में एनडीए को वोट की चोट देकर धूल चटाएगी. यूपीए गठबंधन को प्रचंड वहुमत दिलाकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगी. विशिष्ट अतिथि विजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए काम करने की अपील की. बैठक की अध्यक्षता करते हुए धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि  जिले में संगठन की मजबूती के लिए प्रखंड व नगर स्तर पर सम्मेलन होगा. साथ ही सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा. मौके पर दीप नारायण सिंह, संजय कुमार सिंह, हाजी हसीब खान, उचित  महतो, आशा शर्मा, केबी सहाय, सकलदेव राय, सुभाष राय, मुन्ना सिन्हा, राजू सिंह, रूपेश पासवान, अनीता देवी, पुष्पा पांडेय, रीता रानी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. इस बीच एक अन्य समाचार के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने बाघमारा हाई स्कूल के समीप पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया. समारोह में स्थानीय नेता माैजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jewelry-worth-5-lakh-stolen-from-homeopathic-doctors-house-in-chirkunda/">धनबाद

: चिरकुंडा में होम्योपैथिक चिकित्सक के घर से 5 लाख के जेवरात चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp