Search

 
 
 

धनबाद :  जदयू के राज्य सभा सांसद खीरू महतो बने रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  राज्यसभा सांसद सह जदयू पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को रेलवे स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है. इस मनोनयन से बिहार समेत धनबाद जिला के जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. जदयू पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष सह जेडआरयूसीसी सदस्य पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 3 अक्टूबर को पत्र के जरिये यह जानकारी मिली.  राज्यसभा से 10 और लोकसभा से 24 सदस्यों की सूची जारी की गई है. 10 सांसदों में पांचवें नंबर पर खीरु महतो का नाम अंकित है. श्री सिंह ने बताया कि खीरु महतो अब रेलवे द्वारा मुहैया कराई गई सेवाओं और सुविधाओं में सुधार, ट्रेनों के परिचालन के साथ यात्रियों के हित में काम करेंगे. जदयू पार्टी मजबूती की एक और सीढ़ी चढ़ गई है, जो पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए खुशी की बात है. पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने सासद को उनके आवासीय कार्यालय में फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी. इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष रुपेश पासवान मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही