Search

 
 
 

धनबाद : कर्पूरी जयंती पर 24 को जदयू का युवा संवाद कार्यक्रम, खीरू महतो लेंगे भाग

 
Dhanbad : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर 24 जनवरी को धनबाद (Dhanbad) में युवा जदयू का प्रमंडल स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम होगा. कोयला नगर सामुदायिक भवन में होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 21 सदस्यीय तैयारी समिति का गठन किया गया है. यह जानकारी जदयू जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा व जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार पासवान ने 20 जनवरी को गांधी सेवा सदन में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरू महतो, युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता भाग लेंगे. प्रेसवार्ता में जदयू अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजू कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, भगवानदास शर्मा, सुजीत कुमार वर्मा, सुमंत पांडे, सुमित वर्मा, प्रीति पांडे, गुड्डू मालाकार, आदित्य पासवान, संजीव कुमार हाजरा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-choupal-in-kalipahari-purab-panchayat-bdo-informed-the-villagers-about-the-plans/">धनबाद

: कालीपहाड़ी पूरब पंचायत में लगी चौपाल, बीडीओ ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही