धनबाद: जेईई मेन परीक्षा में जीवेश सौम्य सिंदरी में नंबर वन
Sindri: सिंदरी (Sindri) जेईई मेंस का परीक्षा परिणाम सोमवार की देर रात घोषित होने के बाद मंगलवार 7 फरवरी को छात्रों में उत्साह देखा गया. रजनीश ट्यूटोरियल कोचिंग संस्थान व सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के छात्रों ने बाजी मारी है. ट्यूटोरियल के छात्र जीवेश सौम्य ने 99.14 परसेंटाइल लाकर सिन्दरी में नंबर वन स्थान प्राप्त किया है, जीवेश ने बताया कि वह भविष्य में इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है. उन्होंने परीक्षार्थियों को बताया कि कठिन परिश्रम से फल पाया जा सकता है. जीवेश के पिता अमित कुमार प्रधानखंता रेलवे स्टेशन प्रबंधक हैं, वहीं मां लता देवी गृहिणी हैं. उन्होंने सफलता का श्रेय माता पिता व रजनीश ट्यूटोरियल के चेयरमैन अदिति सुमन व शिक्षक आदित्य सुमन को दिया है. ट्यूटोरियल के चेयरमैन ने बताया कि जीवेश सहित 8 छात्रों ने जेईई मेंस में 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर कोचिंग संस्थान का नाम रोशन किया है. चेयरमैन ने बताया कि जीवेश सौम्य ने 99.14 परसेंटाइल, अंकित मंडल ने 98, रेहान रजा ने 95, विक्रम ने 94, रोहित साव ने 93, इंद्रोनील ने 92, अरणव पाल व प्रियांशु कुमार ने भी 92 व 92 परसेंटाइल लाकर संस्थान का नाम रोशन किया है. वहीं अंकित मंडल व रेहान रजा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सिंदरी के 12 वीं कक्षा के छात्र हैं. [wpse_comments_template]

Leave a Comment