Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी बाजार में ज्वेलर्स और मोबाइल दुकान में एक साथ चोरी

 
दुकानों की छत काट कर दाखिल हुए चोर, लाखों का सामान लेकर हुए रफ़ूचक्कर
Maithon : कुमारधुबी बाजार में बुधवार 23 अगस्त की रात चोरों ने एक साथ दो दुकानों में लाखों रूपये की सम्पति पर हाथ साफ़ कर पुलिसिया व्यवस्था की पोल खोल दी है. चोरों ने कुमारधुबी बाजार स्थित मां जानकी ज्वेलर्स और जैन मोबाइल दुकान की छत काट कर घटना को अंजाम दिया है. मोबाइल दुकान संचालक मो.जाफर ने बताया कि गुरूवार 24 अगस्त की सुबह जब दुकान खोली तो दुकान का सारा सामान बिखरा मिला. छत के ऊपर का हिस्सा कटा हुआ है. माना जा रहा है कि चोरों ने यहीं सेंध लगाई. मो.जाफ़र ने बताया कि पांच नये मोबाइल, रिपेयरिंग के लिए रखे 45 पुराने मोबाइल फोन व अन्य सामान सहित एक हज़ार रूपये नगद की चोरी हुई है. वहीं मां जानकी ज्वेलर्स दुकान संचालक ने कहा कि चोरों ने एक ही छत से दोनों दुकान में प्रवेश किया. करीब ढाई सौ ग्राम चांदी चोरी हुई है. पीड़ित दुकानदारों ने कहा कि इसकी सूचना कुमारधुबी पुलिस को दी गई है. बता दें कि कुमारधुबी ओपी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोग दहशत में है. चोरों का दल पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा है, लेकिन पुलिस हाथ में हाथ डालकर बैठी हुई है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-youth-commits-suicide-by-hanging-relatives-in-shock/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमें में परिजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही