Search

 
 
 

धनबाद : ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़ नकदी सहित हजारों के जेवरात की चोरी

 

पंचेत के पतलाबाड़ी मोड़ पर मां लक्खी ज्वेलर्स में हुई वारदात

Maithon : पंचेत ओपी क्षेत्र के पतलाबाड़ी मोड़ स्थित मां लक्खी ज्वेलर्स का शटर तोड़कर चोरों ने नकदी व हजारों रूपये के जेवरात की चोरी कर ली. घटना गुरुवार देर रात की बताई जाती है. चोर दुकान का लॉकर नहीं खोल सके, जिससे सोने-चांदी के कीमती जेवरात बच गए. इस संबंध दुकान मालिक संतोष कुमार डे ने पंचेत ओपी में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर छानबीन की. चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी लेते गये. दुकानदार संतोष कुमार डे ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे पड़ोसियों ने फोन पर घटना की सूचना दी. वह भागे- भागे दुकान पहुंचे, तो देखा कि शटर में लगे सभी ताले टूटे पड़े हैं और शटर खुला है. दुकान के अंदर सारे सामान बिखरे पड़े थे. भगवान का शुक्र है कि लॉकर सही सलामत मिला. हालांकि चोरों ने लॉकर को खोलने या तोड़ने का काफी प्रयास किया था. दुकानदार ने बताया कि करीब सात हजार रुपये नकदी सहित 12 से 15 हजार रुपये के जेवरात चोर ले गए है.पुलिस चोरों की पहचान में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-45-cases-of-illegal-liquor-registered-in-18-days-8-businessmen-arrested//">धनबाद

: 18 दिन में अवैध शराब के 45 मामले दर्ज, 8 धंधेबाज गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही