Search

 
 
 

धनबाद : मधुबन में बीसीसीएल कर्मी के आवास से 1.60 लाख नकद सहित आभूषण की चोरी

 
Madhuban (Dhanbad) : खरखरी ओपी क्षेत्र के मधुबन स्थित परसबनिया श्रमिक कॉलोनी में मंगलवार की देर रात चोरों ने बीसीसीएल कर्मी मोहन रवानी के आवास में घुसकर नकदी सहित लाखों रुपये के सोने के जेवरात की चोरी कर ली. चोरों ने चाहरदीवारी फांद कर आंगन के रास्ते घर में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया. घटना के संबंध में घर मालकिन मीना देवी ने खरखरी ओपी में लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की है. पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि रात में अंदर से सभी दरवाजे की कुंडी लगाकर हमलोग कमरे में सोए हहुए थे. रात के करीब दो बजे जब वह उठी तो बेटी के कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ देखकर उसके होश उड़ गए. खोजबीन के बाद राशन के डिब्बे में रखे गए 1.60 लाख रुपये नकद सहित सोने के झुमके गायब थे. बाद में आंगन में रखे कोयले के ढेर के समीप एक झुमका गिरा हुआ पाया गया. इस घटना से भुक्तभोगी बीसीसीएलकर्मी सहित पूरे श्रमिक कॉलोनी में दहशत ब्याप्त है. पुलिस मामले की जांच  में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cid-clamps-down-on-illegal-lottery-business/">धनबाद

: लॉटरी के अवैध कारोबार पर सीआईडी का शिकंजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही