Search

 
 
 

धनबाद : पुटकी में डीवीसी के अधीक्षण अभियंता के घर 10 लाख के आभूषण की चोरी

 
Putki : डीवीसी जीओएमडी चार पुटकी डिवीजन के अधीक्षण अभियंता (इंचार्ज) सुबीर कुमार दास के डीवीसी पुरानी कॉलोनी के आवास की खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरों ने होली की रात 10 लाख रुपये के जेवर की चोरी कर ली. इंजीनियर दास अपने परिवार के साथ होली के दिन भाई के घर सिंदरी गए हुए थे. 9 मार्च की सुबह करीब 8.30 बजे जब लौटे तो अंदर का नजरा देख सभी बदहवास हो गए. घर के पिछले हिस्से की खिड़की व ग्रिल टूटा पड़ा था. दो कमरों के समान बिखरे पड़े थे और आलमारी खुली हुई थी. गहनों के खाली डिब्बे पर्श पर पड़े थे. खबर पाकर पुटकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सैंपल एकत्र कर ले गए हैं. अधीक्षण अभियंता सुबीर कुमार दास ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि चोर उनकी आलमारी में रखे तीन जोड़े सोने के कंगन, एक जोड़ी सोने की चूड़ी, एक हार, दो चेन, सोने के 2 सिक्के, तीन कानबाली, तीन नाकबाली, छह पीस सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, बान्धनी, दो कीमती घड़ी, करीब दस हजार रुपये नकद समेत जरूरी दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की चोरी की है. उनकी लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-holis-fun-overshadowed-by-the-rain-colors-flew-fiercely/">

धनबाद : बारिश पर भारी पड़ी होली की मस्ती, जमकर उड़े रंग-गुलाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही