Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी में घर का ताला तोड़कर ढाई लाख के जेवरात की चोरी

 
Nirsa : कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के कालीमंडा धोबी घाट के पास विनोद मालाकार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 8 सितंबर की देर रात ढाई लाख के जेवरात की चोरी कर ली. घटना के समय घर मालिक अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में सोए हुए थे. चोर मौके का फायदा उठाते हुए दूसरे कमरे में घुस गए और आलमीरा में रखा बैग लेकर चलते बने. बैग में सोने की कान की बाली, मांगटीका, गले की चेन, नथुनी, अंगूठी व बाला (सभी सोने का), एक पीस ढोलना एक एक जोड़ी पायल समेत अन्य छोटे आभूषण थे. सुबह सोकर उठने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिली. भुक्तभोगी विनोद मालाकार ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. घर से थोड़ी दूरी पर केएफएस मैदान के पास ख़ाली बैग को बरामद किया. इस संबंध में विनोद मालाकार ने कुमारधुबी ओपी में लिखित शिकायत दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि अगले साल 27 फरवरी को छोटे बेटे की शादी है. इसीलिए पहले से आभूषण बनवाकर रखे थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-arup-chatterjees-wife-and-others-did-not-get-advance-bail-in-extortion-case/">

धनबाद : रंगदारी मामले में अरूप चटर्जी की पत्नी व अन्य को नहीं मिली अग्रिम बेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही