Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुमारधुबी में व्यवसायी के घर से नकदी सहित 20 लाख के जेवरात की चोरी

शिवलीबाड़ी रहमत नगर की घटना, घर की छत पर सोया था परिवार, ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे चोर

Maithon :  कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी रहमत नगर में चोरों ने व्यवसायी मो. रियाज के घर से बीस लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. चोरी गए सामान में तीन लाख रुपये नकद व 17 लाख के जेवरात व एक एंड्रॉयड मोबाइल शामिल है. घटना शनिवार 17 मई की रात 11 बजे के बाद की है. चोर खिड़की का ग्रिल तोड़ कर घर के अंदर घुसे और कमरे में छुपा कर रखी अलमीरा की चाबी खोजकर अलमीरा का लॉकर खोला और उसमें रखे तीन लाख रुपये नकद व जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना के समय परिवार के लोग छत पर सो रहे थे,  जिसका फायदा चोरों ने उठाया और आराम से घटना को अंजाम दिया. परिजन सुबह करीब 5 बजे जब सोकर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई. अलमीरा वाले घर में गए, तो देखा कि लॉकर खुला है और उसमें रखे रुपए व सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं. व्यवसायी मो. रियाज ने इस संबंध में कुमारधुबी ओपी में लिखित शिकायत दी है. चोरी गए जेवरात में सोने की गले की 3 चेन, 6 अंगूठी, एक जोड़ी कान की बाली, 6 कान के टॉप्स, एक नकबेसर, चांदी की 3 जोड़ी पायल व अन्य गहने शामिल हैं. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.  ओपी प्रभारी ने बताया कि चोर जान-पहचान वाला है, जिसे यह जानकारी थी कि चाबी कहां छुपाकर रखी गयी है. उन्होंने जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लेने का दावा किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-exhumed-in-presence-of-co-identified-as-mahesh-mahato-of-baghmara/">धनबाद

: सीओ की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया शव, बाघमारा के महेश महतो के रूप में पहचान  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही