Search

 
 
 

धनबाद : धैया में बंद आवास का ताला तोड़ लाखों के आभूषण की चोरी

 
Dhanbad : धनबाद शहर के सदर थाना क्षेत्र के धैया स्थित शिमला बेड़ा में मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया. नाग मंदिर के सामने स्थित उर्मिला देवी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ किया. पीड़ित महिला उर्मिला देवी ने थाने में आवेदन देकर चोरों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है. पीड़िता ने बताया कि वह मंगलवार को घर बंद कर अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां गई हुई थी. बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर का ताला टूटे होने की सूचना दी. वह आनन-फानन में घर लौटी तो, देखा कि मेन गेट सहित अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ है. घर का सारा सामान बिखरा हुआ था. कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोर एक सोने की चेन, कानबाली दो जोड़ी, सोने का हार सेट, अंगूठियां, हाथ की चूड़ियां व पांच हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-grand-procession-taken-out-on-the-foundation-day-of-vaishno-devi-temple-jharia/">धनबाद

: वैष्णो देवी मंदिर झरिया के स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही