Search

 
 
 

धनबाद : भूली में ज्वेलर्स दुकान से डेढ़ लाख के आभूषण की चोरी

 

चोरों ने सी ब्लॉक में दिया घटना को अंजाम

Bhuli : धनबाद के भूली सी ब्लॉक में मुख्य सड़क के किनारे स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान का शटर उखाड़कर चोरों ने मंगलवार की रात करीब डेढ़ लाख के आभूषण की चोरी कर ली. बुधवार की सुबह टहलने के लिए निकले स्थानीय लोगों की नजर दुकान के टूटे शटर पर पड़ी. इनमें से किसी ने दुकान पर लिखे मोबाइल नंबर पर फोन कर दुकान मालिक को घटना की जानकारी दी. खबर पाते ही दुकानदार सौरभ अपने पिता प्रमोद कुमार के साथ दुकान पहुंचे औंर अंदर जाकर जायजा लिया. प्रमोद ने बताया कि दुकान में करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवरात व कुछ सोने के छोटे-मोटे गहने थे, जिसे चोर ले गए हैं. चोरी गए आभूषणों की कीमत उन्होंने  डेढ़ लाख रुपए बातायी. भूली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-how-will-electricity-improve-officials-do-not-pick-up-the-phone-two-news-from-sindri-together/">धनबाद

: कैसे सुधरेगी बिजली, अधिकारी नहीं उठाते फोन समेत सिंदरी की दो खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही